---Advertisement---

Upnews:शादी से पहले मातम,बारातियों की अनियंत्रित 2 कार नहर में गिरी, 2 युवकों की मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Upnews:शादी से पहले मातम,बारातियों की अनियंत्रित 2 कार नहर में गिरी, 2 युवकों की मौत

Upnews:प्रयागराज संगम नगरी में रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया. बारात जा रही दो कारें हादसे का शिकार हो गईं, जिससे शादी से पहले मातम छा गया है. हादसा इतना भीषण था कि एनडीआरएफ टीम व पुलिस बल को रेस्क्यू करने में 7 घंटे लग गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे का सही कारण पता लगा रही है.नैनी थाना क्षेत्र निवासी लालजी शुक्ला के बेटे शुभम शुक्ला की बारात रविवार शाम को कोरांव थाना क्षेत्र के घुघा गांव के लिए निकली थी. बारात में शामिल गाड़ियां जैसे ही कोरांव थाना क्षेत्र के बेलन नहर के पास पहुंची, तभी आगे चल रही एक कार अंधेरे के कारण अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जिससे पीछे से आ रही दूसरी कार भी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई.

एक कार में पांच लोग सवार थे. जबकि दूसरी कार में चार लोग सवार थे. जब तक पीछे आ रही गाड़ियों के लोग कुछ समझ पाते कार गहरी नहर में चली गई. नहर गहरी होने के कारण लोग पानी में नहीं उतर सके और तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कार में सवार 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. वहीं, काफी सर्च के बाद सोमवार को भोर में प्रदीप कुशवाहा और अनीश सिंह का शव बरामद हुआ.

कोरांव थाना एसएचओ राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 7 लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका है. जबकि नहर काफी गहरी होने के कारण 2 लोग की मौत हो गई है, जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रेस्क्यू लगभग 7 घंटे चला है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व PCC अध्यक्ष का इस्तीफा
विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व PCC अध्यक्ष का इस्तीफा

विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व PCC अध्यक्ष का इस्तीफा...

Share & Earn