Sidhi crime:कुसमी तहसील रोड पर सनसनीखेज वारदात,तहसील परिसर हनुमान मंदिर के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी लाला केवट मौके से गिरफ्तार
एमपी के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में रविवार सुबह एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी, 75 वर्षीय इन्द्रभान द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इन्द्रभान द्विवेदी अपने घर से प्रतिदिन की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे, तभी कुसमी तहसील रोड पर उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर ने वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल इन्द्रभान द्विवेदी सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
Sidhi crime:प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोप 55 वर्षीय लाला केवट पर है। वारदात के तुरंत बाद आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से उसे घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
वही इन्द्रभान द्विवेदी की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से तहसील परिसर हनुमान मंदिर में सेवा दे रहे थे और धार्मिक व सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति थे। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Sidhi crime:पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह घटना न केवल कुसमी बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
