Sidhi news:चलती हुई मोटरसाइकिल पर चल रहे पुजारी के गर्दन पर वार, गिरने के बाद सीने में आठ बार प्रहार, आक्रोशित ग्रामीणों का अनशन
Sidhi news:एमपी के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में तहसील रोड पर हुई 75 साल के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की जघन्य हत्या की गई है। कुसमी तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से सेवा दे रहे इन्द्रभान द्विवेदी पर उस वक्त हमला हुआ, जब वे रोज की तरह पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने चलती मोटरसाइकिल पर बैठे पुजारी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, इसके बाद भी हमलावर नहीं रुका और उनके सीने पर लगातार प्रहार किए।
जहा मृतक के भतीजे धीरेस कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके चाचा बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखते थे। जहा उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही चाचा मोटरसाइकिल से कुछ दूरी आगे बढ़े, आरोपी लाला केवट ने अचानक गर्दन पर वार कर दिया। इसके अलावा धीरेस के मुताबिक, चाचा के गिरते ही आरोपी ने सीने में करीब आठ बार वार किए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस निर्मम वारदात से परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
Sidhi news:वही इस पूरे को मामले को लेकर एडवोकेट राजेंद्र तिवारी ने दावा किया कि आरोपी ब्राह्मण समाज के प्रति बैर रखता था और पंडित जी की उससे कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा अभी जांच के बाद ही संभव होगा।
जहा घटना के बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ आरोपी के घर को गिराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वे अनशन जारी रखेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों ने अनशन शुरू भी कर दिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।
वही अब इस पूरे घटनाक्रम पर एडिशनल एसपी सीधी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया है की एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए अधिक जानकारी देने से इनकार किया।
