जनपद अध्यक्ष राजकुमारी सिंह ने जनपद परिसर में फहराया तिरंगा, ली सलामी
सीधी सिहावल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत सिहावल परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच जनपद अध्यक्ष राजकुमारी सिंह ने तिरंगा फहराकर ध्वज को सलामी दी। तिरंगा लहराते ही परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिसमें मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूरे सम्मान के साथ सहभागिता की। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सिहावल की जनपद अध्यक्ष राजकुमारी सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित उपाध्याय, सिहावल एसडीएम राकेश शुक्ला, तहसीलदार सिहावल जयप्रकाश पांडेय सहित सिहावल स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तिरंगे की आन-बान और शान के बीच स्वतंत्रता दिवस का जश्न उत्साहपूर्वक मनाया गया। पूरे आयोजन के दौरान जनपद परिसर देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत नजर आया।