स्वतंत्रता दिवस मनाने आ रहे ITI छात्रों का एक्सीडेंट, तीन गंभीर घायल

स्वतंत्रता दिवस मनाने आ रहे ITI छात्रों का एक्सीडेंट, तीन गंभीर घायल

कुसमी। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आईटीआई कुसमी आ रहे तीन छात्रों की बाइक दुआरी पुल के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में जारी है।

जानकारी के अनुसार कुलदीप विश्वकर्मा पिता सम्पत विश्वकर्मा, रंजीत वैश पिता रमेश वैश और रवि गुप्ता, तीनों आईटीआई कुसमी के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र TVS बाइक से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान दुआरी पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया। बताया गया है कि दो छात्र धनहा खण्डी और एक छात्र जोगी पहाड़ी गांव का निवासी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment