गार्गी संस्कृत विद्यालय भोपाल में शान से फहराया तिरंगा, NCC कैडेट्स ने दी परेड में सलामी

गार्गी संस्कृत विद्यालय भोपाल में शान से फहराया तिरंगा, NCC कैडेट्स ने दी परेड में सलामी

भोपाल। गार्गी संस्कृत विद्यालय भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में शान से तिरंगा फहराया गया।

इस अवसर पर NCC कैडेट्स ने बैंड की धुन के साथ शानदार परेड करते हुए तिरंगे को सलामी दी। छात्राओं में देशभक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता करते हुए देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।

Leave a Comment