---Advertisement---

रीवा के शिल्पी प्लाजा में ‘इश्क’ के चक्कर में सरेराह गुंडागर्दी, दो युवतियां करती रहीं बीच-बचाव, जमकर चले लात-घूंसे

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा के शिल्पी प्लाजा में ‘इश्क’ के चक्कर में सरेराह गुंडागर्दी, दो युवतियां करती रहीं बीच-बचाव, जमकर चले लात-घूंसे

रीवा शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख व्यापारिक केंद्र शिल्पी प्लाजा में बीती शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सरेराह कई युवकों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंदिर के समीप हुआ हंगामा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिल्पी प्लाजा के पीछे पार्किंग क्षेत्र की है। वहां स्थित मंदिर के समीप बीती शाम करीब 8 बजे कई युवक एकत्रित हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों के इस समूह के साथ दो युवतियां भी मौजूद थीं। शुरुआती तौर पर उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज और फिर हिंसक मारपीट में बदल गई।

युवतियां करती रहीं बीच-बचाव

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे को बेरहमी से पीट रहे हैं। इसी दौरान मारपीट में एक युवक जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद भी हमलावर उसे पीटते रहे। मौके पर मौजूद दो युवतियां लगातार बीच-बचाव करने की कोशिश करती नजर आईं। वे युवकों को एक-दूसरे से अलग करने और पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। बताया जा रहा है कि ये युवतियां शिल्पी प्लाजा के ही एक कपड़ा शोरूम में काम करती हैं।

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला

हंगामा बढ़ता देख आसपास के दुकानदार और राहगीर भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। प्रथम दृष्टया इस पूरे विवाद की जड़ प्रेम प्रसंग को बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवतियों से जुड़े किसी निजी विवाद के कारण ही युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे।

पुलिस में नहीं हुई शिकायत

हैरानी की बात यह है कि सरेआम हुई इस गुंडागर्दी के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर हुई इस मारपीट और शोर-शराबे से वहां मौजूद लोग सहम गए थे। फिलहाल, इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना हुआ है

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn