राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी जारी
संजय सिंह मझौली
प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के मझौली आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है।जिसके परिपेक्ष्य में ग्राम पंचायत चमराडोल में हेलीपैड की तैयारी तहसीलदार दिलीप सिंह एवं नायब तहसीलदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मौजूदगी में की जा रही है।
तहसीलदार द्वारा बताया गया कि महा महिम का आगमन बैगा प्रोजेक्ट के मद्देनजर हो रहा है जो कल कल 25 फरवरी को शाम 5:00 बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे और हेलीपैड में उतरने के बाद परसिली रिसोर्ट में विश्राम करेंगे एवं 26 फरवरी को सुबह परसिली विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे फिर चमराडोल के बैगा परिवारों के साथ संवाद कर सह भोज में शामिल होंगे।

