---Advertisement---

होली पर छाया मातम,सिहावल की नहर में डूबा 16 वर्षीय अंकित, देर शाम तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

होली पर छाया मातम,सिहावल की नहर में डूबा 16 वर्षीय अंकित, देर शाम तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

राजबहोर केवट सिहावल 

एमपी के सीधी जिले में रंगों का पर्व उस समय मातम में बदल गया, जब सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र के बिठौली स्थित नहर में एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। डूबने वाले किशोर की पहचान तितली गांव निवासी अंकित पटेल (16), पिता रामसुंदर पटेल के रूप में हुई है।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार अंकित अपने नानी के घर ग्राम तितली से बिठौली आया हुआ था। होली के अवसर पर वह अपने दो अन्य साथियों के साथ नहर की ओर गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नहाने के लिए नहर में उतरा, उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण वह संभल नहीं सका और देखते ही देखते पानी में समा गया। साथ मौजूद किशोरों ने शोर मचाया और दौड़कर परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।

वही इस घटना की जानकारी मिलते ही अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। टीम ने देर शाम तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेज बहाव और किशोर के दूर तक बह जाने की आशंका के चलते शाम 7 बजे तक सफलता नहीं मिल सकी।

वही पूरे मामले मे अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हो गई थी और लगातार तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि नहर का जलस्तर और बहाव अधिक होने से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn