---Advertisement---

पतनार खुर्द के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पतनार खुर्द के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घुनघुटी चौकी अंतर्गत जमड़ी–ममान रोड पर पतनार खुर्द के पास एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान भगवान दास बैगा उम्र 32 वर्ष निवासी मढ़ा टोला के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि भगवान दास अपने साडू भाई को कांचोदर छोड़ने गया था और वहां से वापस मोहतराई की ओर लौट रहा था। इसी दौरान जमड़ी–ममान रोड पर पतनार खुर्द के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि भगवान दास सड़क से नीचे जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सुबह जब राहगीरों और ग्रामीणों ने सड़क के किनारे युवक को पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही घुनघुटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल के आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

घुनघुटी चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक अपने साडू भाई को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस वाहन ने युवक को टक्कर मारी। इसके लिए आसपास के मार्गों और संभावित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

घटना की खबर जैसे ही मृतक के गांव मढ़ा टोला पहुंची, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें लोककला महोत्सव में झूमे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, फाग की धुन पर थिरका चितवरिया
लोककला महोत्सव में झूमे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, फाग की धुन पर थिरका चितवरिया

लोककला महोत्सव में झूमे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, फाग की धुन पर थिरका चितवरिया...

Share & Earn