---Advertisement---

पिपराही नहर से मिला 16 वर्षीय अंकित का शव, गुरुवार शाम एसडीआरएफ और पुलिस ने निकाला बाहर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

होली के मातम का दर्दनाक अंत,पिपराही नहर से मिला 16 वर्षीय अंकित का शव, गुरुवार शाम एसडीआरएफ और पुलिस ने निकाला बाहर

एमपी के सीधी जिले में होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे का अंत गुरुवार को हुआ, जब सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र के पिपराही स्थित नहर से डूबे हुए किशोर का शव बरामद कर लिया गया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) और अमिलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 16 वर्षीय अंकित पटेल का शव नहर से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तितली गांव निवासी अंकित पटेल (16), पिता रामसुंदर पटेल, बुधवार को होली के दिन अपने साथियों के साथ नहर के पास गया था। बताया गया कि वह नहाने के लिए नहर में उतरा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और देखते ही देखते पानी में डूब गया। साथ मौजूद दो अन्य किशोरों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

वही सूचना मिलने के बाद अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेने के बाद रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। बुधवार शाम से ही नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

वही इसके बाद गुरुवार सुबह से ही दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार नहर में तलाश करती रही। आखिरकार गुरुवार शाम करीब 5 बजे पिपराही के पास नहर में किशोर का शव दिखाई दिया, जिसे टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

जहा अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के संयुक्त प्रयासों से किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

वही घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। होली जैसे खुशी के त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार और गांव की खुशियों को मातम में बदल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कपड़े बदलकर घर के पास रखी पत्नी की लाश, बचने के लिए बच्चों से बुलवाया झूठ, पुलिस ने ऐसा पकड़ा कातिल पति
कपड़े बदलकर घर के पास रखी पत्नी की लाश, बचने के लिए बच्चों से बुलवाया झूठ, पुलिस ने ऐसा पकड़ा कातिल पति

कपड़े बदलकर घर के पास रखी पत्नी की लाश, बचने के लिए बच्चों से...

Share & Earn