---Advertisement---

मायके में जहर सेवन से महिला की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मायके में जहर सेवन से महिला की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

एमपी के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मायके आई एक महिला ने कथित रूप से जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

वही जानकारी के अनुसार मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतरैला निवासी गुढिया साहू (30 वर्ष) पत्नी गोकुल साहू कुछ दिन पहले अपने ससुराल से मायके मझौली आई हुई थी। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहा मृतका के पति गोकुल साहू ने बताया कि उनकी पत्नी उनके साथ मायके गई हुई थी। उन्होंने बताया कि रात में सब सामान्य था और उन्हें किसी प्रकार की आशंका नहीं थी। सुबह जब परिजनों को जानकारी मिली तब पता चला कि उसने जहर का सेवन कर लिया है। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पति का कहना है कि उन्हें अभी तक यह समझ नहीं आ रहा है कि उनकी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

वही इस घटना की सूचना मिलते ही मझौली थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले मे मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि महिला की मौत के मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में जहर का सेवन किया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बमेरा के खेतों में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बमेरा के खेतों में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

बमेरा के खेतों में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी उमरिया तपस...

Share & Earn