---Advertisement---

जमीनी विवाद में भड़की हिंसा, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

जमीनी विवाद में भड़की हिंसा, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के ग्राम पंचायत पड़वार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी बसंत जायसवाल अपनी जमीन पर बने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे थे। इसी जमीन को लेकर गांव के ही लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल से उनका विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पहले बहस हुई, जो थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल ने लाठी-डंडों से बसंत जायसवाल पर हमला कर दिया। इस दौरान बसंत जायसवाल के साथ उनकी पत्नी विमला जायसवाल, बुजुर्ग रामकरण और पूजा जायसवाल भी मारपीट की चपेट में आ गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने पूरे विवाद का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट और हंगामा साफ देखा जा सकता है।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अमरपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लवकुश जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, शांति जायसवाल और नीलू जायसवाल पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बमेरा के खेतों में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बमेरा के खेतों में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

बमेरा के खेतों में पहुंचे जंगली हाथी, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी उमरिया तपस...

Share & Earn