छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में SIT की कार्रवाई, 2 और डॉक्टरों को किया गिरफ्तार
छिंदवाड़ा: कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले में एसआईटी ने 2 और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. एसआईटी को पूछताछ में पता चला था कि इन दो डॉक्टरों ने भी बच्चों को इलाज के दौरान कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर्चे में लिखा था.
जहरीले कफ सिरप मामले में दो डॉक्टर और हुए गिरफ्तार
कोयलांचल क्षेत्र में चर्चित कोलड्रिफ कफ सिरप से जुड़े मामले में विशेष जांच दल SIT ने शनिवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की. टीम ने परासिया के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों में डॉ. अमन सिद्दीकी और डॉ. एसएस ठाकुर शामिल हैं. SIT के प्रभारी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि “कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन बच्चों की मौत के मामले की जांच एसआईटी द्वारा लगातार की जा रही थी. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी की गई है. इस प्रकरण में परासिया के डॉ. प्रवीण सोनी सहित कुल 9 आरोपी पिछले लगभग 6 महीनों से जेल में बंद हैं.
डॉ प्रवीण सोनी के अलावा डॉक्टर अमन सिद्दीकी और डॉक्टर एसएस ठाकुर ने भी पर्चे में बच्चों को इलाज के दौरान कोल्ड्रिप कफ सिरप लिखा था. इससे पीड़ित परिजन भी कई दिनों से प्रशासन से लगातार मांग कर रही थे कि दो डॉक्टर को क्यों छोड़ा जा रहा है? जांच में मिले सबूत के अनुसार पर गिरफ्तार कर लिया गया है.
सप्लीमेंट्री चार्जशीट होगी दाखिल
परासिया के एसडीओपी और SIT के प्रभारी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया है कि “पहले चार्ज सीट दाखिल हो चुकी है, लेकिन मामले की लगातार जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ भी की गई थी. जिसके बाद दो डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और भी इसमें जांच की जा रही है. इन सब सबूत के आधार पर सप्लीमेंट्री चार्ज शीट दाखिल की जाएगी.

