---Advertisement---

भारत की जीत पर महाकाल भक्त मंडल ने मनाया जश्न, होली-दीपावली जैसा माहौल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भारत की जीत पर महाकाल भक्त मंडल ने मनाया जश्न, होली-दीपावली जैसा माहौल

भोपाल। भारतीय टीम की शानदार जीत पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में महाकाल भक्त मंडल द्वारा भारत की जीत की खुशी में जोरदार जश्न मनाया गया।

महाकाल भक्त मंडल के विवेक साहू ने बताया की ढोल-नगाड़ों की धुन, रंग-गुलाल और आतिशबाजी के बीच ऐसा माहौल बना मानो होली और दीपावली एक साथ मनाई जा रही हो।

इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

सेवा संकल्प युवा संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय सहित दीपक साहू, राहुल साहू, आनंद साहू, सौरभ साहू, राज साहू, तिलक साहू, अभिषेक साहू, बृजेश साहू, विक्की बंटी साहू सहित महाकाल भक्त इस जीत की खुशी में शामिल हुए।

इस संबंध में विवेक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय टीम की जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है और इसी खुशी में सभी ने मिलकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल है।

कार्यक्रम में अन्य कई लोग भी मौजूद रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मनरेगा में मजदूरों के साथ बड़ा खेल, कूप निर्माण में 103 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का आरोप, ग्रामीण बोले यह तो ‘ऊंट के मुंह में जीरा’
मनरेगा में मजदूरों के साथ बड़ा खेल, कूप निर्माण में 103 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का आरोप, ग्रामीण बोले यह तो ‘ऊंट के मुंह में जीरा’

मनरेगा में मजदूरों के साथ बड़ा खेल, कूप निर्माण में 103 रुपये प्रतिदिन के...

Share & Earn