---Advertisement---

महिलाओं के गले से चेन झपटते थे,डिलीवरी बॉय बन करते रैकी,दो गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

महिलाओं के गले से चेन झपटते थे,डिलीवरी बॉय बन करते रैकी

चेन लूटकर मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख लेते थे लोन

अयोध्या नगर व बाग सेवनिया में 7 वारदात कबूलीं

सीसीटीवी फुटेज में दिखे जूते से हुई पहचान

दो गिरफ्तार

भोपाल: शहर में महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटने वाले दो शातिर लुटेरों को अयोध्या नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे। अयोध्या नगर एवं बाग सेवनिया में चेन लूट की 7 घटनाएं कबूल की हैं।

लूटी हुईं 4 चेन आरोपियों ने मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखी थीं। 3 चेन ज्वेलर्स को बेची थीं। पुलिस ने ज्वेलर्स को भी आरोपी बनाया है। आरोपी पूर्व में चेन लूट व वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के मुताबिक 2 मार्च को न्यू मिनाल रेसीडेंसी निवासी घनश्याम दास की मां गोमती भाकोरिया के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। इस में उक्त घटना करना स्वीकार किया। साथ ही अयोध्या नगर में 4 और बाग सेवनिया में 3 वारदात कराना स्वीकार किया। आरोपियों ने एक बाइक भी चोरी की। पुलिस ने लूट की सात चेन एवं चोरी की एक्टिवा बरामद की है।

भानपुर मल्टी, छोला मंदिर निवासी 28 वर्षीय निखिल शर्मा बीकॉम किए हुए है। वह पूर्व में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। उसके खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, नकबजनी के मामले पूर्व से दर्ज हैं। मूलत: ग्राम हर्दी थाना मनगंवा (रीवा) निवासी 22 वर्षीय आकाश उर्फ अभिमन्यु सिंह भानपुर मल्टी, छोला मंदिर में रहता है। वह बीकॉम तक पढ़ा है और जोमेटो में डिलीवरी एजेंट का काम करता है।

उसने निखिल के साथ मिलकर अयोध्या नगर एवं बाग सेवनिया में चेन झपटमारी की 7 वारदातों को अंजाम दिया है। खरीददार ज्वेलर्स खरीददार ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी निवासी 52 वर्षीय भुवन सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रीवा और इंदौर के मूलतः निवासी, भोपाल मे जगह बदल-बदल कर रहते थे, ताकि पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सके। पुलिस को आरोपियों के फुटेज मिले थे।

मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 4 एवं 5 पर पुलिस को तैनात किया गया। सिविल में कॉलोनी के अंदर पुलिस ने पेट्रोलिंग की। उक्त हुलिए के युवक दिखने पर उन्हें पकड़ा गया। पुलिस को गुमराह किया और जोमेटो का आईडी कार्ड तक दिखाया। फुटेज में अभिमन्यु के जूते साफ दिखाई दिए थे। जब उनके कमरे की तलाशी ली गई तो पुलिस को वही जूते उनके घर से मिले।

इसके बाद आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया।डिलीवरी एजेंट के बाद दोनों जोमेटो में सुपरवाइजर भी रह चुके हैं। निखिल ने एक बदमाश के साथ मिलकर चोरी की थी। इसके बाद उसकी नौकरी चली गई थी। वह पार्टी करने दिल्ली के क्लब जाता था। एक दोस्त के जरिए रीवा निवासी अभिमन्यु से दोस्ती हुई। दोनों भोपाल में साथ पार्टी करने गए तो निखिल ने अपने बारे में उसे बताया।

तब अभिमन्यु ने भी बताया कि ‌उसने रीवा में कई लोगों के साथ सुनसान स्थान पर लूटपाट की, लेकिन रिपोर्ट नहीं हुई। दोनों ने मिलकर शहर में वारदात करने की योजना बनाईं। अभिमन्यु अपनी बाइक लाया। बिना नंबर की बाइक से जोमेटो एजेंट बनकर मिनाल रेसीडेंसी से मिसरोद तक रैकी करते थे। उन्हें वारदात के लिए शाम 4 से 6 बजे का समय ठीक लगा।

अभिमन्यु हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाता और निखिल नकाब पहनकर पीछे बैठता था। भोपाल में वारदात करने के बाद क्लब में पार्टी करने दिल्ली जाते और वहां एमडी ड्रग्स का नशा करते थे। दोस्तों के साथ होने वाली पार्टी का बिल खुद ही भरते थे। भानपुर मल्टी में दोनों 3 महीने से साथ रह रहे थे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर
युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर

युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक...

Share & Earn