---Advertisement---

हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 

वसुधा को हरियाली से ढकने का चला रहे अभियान 

सिंगरौली जिले की चितरंगी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़कुड़ में डॉक्टर अनूप द्विवेदी के द्वारा अपने साथियों सहित हरित क्रांति में तेजी लाते हुए पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। डॉ अनूप द्विवेदी ने दिनांक 13 मार्च 2026 को अपने साथियों संग अब तक 235 आम के पौधे लगा कर एक बड़ा बगीचा ही तैयार कर दिया है।

वसुधा के तापमान को नियंत्रित करने और प्रकृति के पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है ऐसे में पौधारोपण करना आध्यात्मिक रूप से पुण्य का कार्य होता है तो वही वैज्ञानिक रूप से भी यह एक महान कार्य माना जाता है। पौधारोपण से पौधे आगे चलकर बड़े होते हैं और फल व फूल देकर संपूर्ण जगत को तृप्त करते हैं। ऐसे में डॉक्टर अनूप द्विवेदी के द्वारा लगातार हरित क्रांति अभियान चलाते हुए अब तक में 235 आम के पौधे लगाकर बड़ा बगीचा ही तैयार कर दिया गया है और साथ में उनके साथियों का सहयोग उन्हें भरपूर मिल रहा है जिससे कि उन पौधों की देखरेख भी सही तरीके से हो रही है।

डॉ अनूप के पिता सूरज द्विवेदी ने अपने पुत्र पर गर्व प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्य कोई साधारण कार्य नहीं है। हमारे सनातन धर्म में पौधारोपण करना और उनकी रक्षा करना एक महान कार्य माना जाता है। ऐसे में मेरे पुत्र के द्वारा अपने साथियों सहित आम के पौधे लगाना मेरे लिए गौरव का विषय है।

हालांकि डॉक्टर अनूप अब अपने क्षेत्र में लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते जा रहे हैं सिंगरौली जिले की चितरंगी तहसील क्षेत्र सहित पूरे जिले में यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां अब इस अभियान में ग्रामीण अपनी स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं।

डॉक्टर अनूप के द्वारा सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाता है और यथासंभव यह भी प्रयास किया जाता है कि जिन्हें पौधे उपलब्ध नहीं हो पाते हैं उन्हें पौधे उपलब्ध कराए जाएं और उनकी देखरेख भी लगातार स्वयं ही करते रहते हैं।

अभी डॉक्टर द्विवेदी का कहना है कि वह इस अभियान को जारी रखेंगे और विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे लगाएंगे जिससे कि प्रकृति का संरक्षण हो सके और इसका लाभ आगे आने वाली अन्य कई पीढ़ियों को मिल सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज आंधी का कहर,आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, मासूम समेत तीन की जान बची
तेज आंधी का कहर,आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, मासूम समेत तीन की जान बची

तेज आंधी का कहर,आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, मासूम समेत तीन की...

Share & Earn