---Advertisement---

11 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में दफन मिली लाश,शरीर पर दरिंदगी के निशान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

11 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में दफन मिली लाश,शरीर पर दरिंदगी के निशान

कानपुर: 11 साल की लापता बच्ची की लाश गेहूं के खेत में दफनाई मिली है. शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं और डेडबॉडी निर्वस्त्र हालत में मिली है. आशंका है कि बच्ची के साथ हैवानियत की गई होगी, इसके बाद हत्या करके शव को दफना दिया गया. घटना बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव की है.मामले की गंभीरता को देखते हुए कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन ताडा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने मौके से कई साक्ष्य इकट्ठा किए हैं.पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर आरोपी पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ भी शुरू कर दी गई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की टाइमिंग और सही कारण का पता चल सकेगा. बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं? यह भी रिपोर्ट में क्लियर हो जाएगा. उन्होंने कहा कि आरोपी किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

बकरियां चराने निकली थी बच्ची

मृत बच्ची के पिता ने बताया कि वह 5वीं क्लास की छात्रा थी. सोमवार की शाम वह घर से खेत की तरफ बकरियां चराने के लिए गई थी. जब देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तब हमने खोजबीन शुरू की. बहुत ढूढ़ने पर भी बच्ची कहीं नहीं मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. रात भर तलाश करने के बावजूद मासूम का कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

ताजी खुदी मिट्टी देखकर गहराया शक

मंगलवार सुबह परिजन एक बार फिर बच्ची की तलाश में खेतों की तरफ निकले थे. इसी दौरान घर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक गेहूं के खेत में उन्हें ताजी खुदी हुई मिट्टी नजर आई. अनहोनी की आशंका के चलते जब परिजनों ने वहां से मिट्टी हटाई, तो देखा कि गड्ढे के अंदर उनकी बेटी का नग्न शव पड़ा हुआ था. शरीर और निजी अंगों पर दरिंदगी के कई निशान मौजूद थे.

पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप

घटना के बाद पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गई. पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया. पीड़ित परिवार ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Rajasthan JJM : जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान
Rajasthan JJM : जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान

Rajasthan JJM : जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एमओयू करने वाला देश का...

Share & Earn