---Advertisement---

नहर में गिरी बोलेरो,sdm वी के आनंद व तहसीलदार आशीष मिश्रा की तत्परता से बड़ा हादसा टला, समय रहते वाहन निकाला गया

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

नहर में गिरी बोलेरो,sdm वी के आनंद व तहसीलदार आशीष मिश्रा की तत्परता से बड़ा हादसा टला, समय रहते वाहन निकाला गया

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में बुधवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में जा गिरा। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। वाहन राम केवट निवासी बुढगौना का था, जबकि उसे कृष्ण केवट, निवासी ग्राम मझिगवा चला रहा था।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा घुसा। उस समय नहर में लगभग 20 फीट तक पानी भरा हुआ था, जिससे वाहन पूरी तरह डूब गया और कुछ समय तक उसका कोई पता नहीं चल सका। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह तैरकर बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। उसे मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। इस पूरे मामले में sdm वी के आनंद व तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत बाणसागर नहर का पानी बंद कराने के निर्देश दिए, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया जा सके।

जहा गुरुवार सुबह से ही sdm वी के आनंद व तहसीलदार आशीष मिश्रा अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पानी का स्तर कम होने के बाद क्रेन की मदद से डूबे हुए बोलेरो वाहन को बाहर निकाला गया। इस पूरे ऑपरेशन को सावधानी और तेजी के साथ पूरा किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

वही sdm वी के आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और समय रहते कार्रवाई की गई, जिसके चलते बड़ा नुकसान टल गया। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और जहां तक संभव हो, नहर किनारे के रास्तों का उपयोग करने से बचें।

जहा इस घटना ने एक बार फिर सावधानी और प्रशासनिक तत्परता के महत्व को उजागर किया है, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सोन नदी के गऊ घाट में बोरे और कपड़ों में बंधी मिली अज्ञात लाश, इलाके में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी
सोन नदी के गऊ घाट में बोरे और कपड़ों में बंधी मिली अज्ञात लाश, इलाके में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

सोन नदी के गऊ घाट में बोरे और कपड़ों में बंधी मिली अज्ञात लाश,...

Share & Earn