---Advertisement---

Sidhi news:परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 50 वाहनों की जांच में 18500 रुपये शमन शुल्क वसूला

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 को रूटीन चेकिंग अभियान के दौरान करीब 50 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान आवश्यक दस्तावेजों की कमी एवं वाहनों में मैकेनिकल खामियां पाए जाने पर 8 वाहनों पर कुल 18,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP53P0774 (मिश्रा बस) से इंजन से धुआं निकलने की शिकायत प्राप्त होने पर उसका निरीक्षण कराया गया। जांच में टर्बो में खराबी पाई गई, जिसे वाहन स्वामी द्वारा तत्काल ठीक करा लिया गया। वर्तमान में वाहन संचालन के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाया गया है।

Sidhi news:इसके अलावा वाहन क्रमांक MP17HH5538 को सोनवर्षा टोल प्लाजा से ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए भागने पर बड़खड़ा के समीप पीछा कर जब्त किया गया। इस दौरान वाहन स्वामी द्वारा चालक को वाहन की चाबी सहित मौके से भगा दिया गया। मामले में वाहन को जब्त कर उसका रिकॉर्ड लॉक करने हेतु पंजीयन अधिकारी रीवा को पत्र भेजा गया है तथा प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त 3 वाहनों से लगभग 6 लाख रुपये बकाया कर की वसूली भी की गई है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी: बहरी तहसील को मिले नए तहसीलदार, हिमांशु शुक्ला ने संभाला पदभार
सीधी: बहरी तहसील को मिले नए तहसीलदार, हिमांशु शुक्ला ने संभाला पदभार

संवाददाता-:अनिल शर्मा सीधी जिले की बहरी तहसील को नए तहसीलदार के रूप में हिमांशु...

Share & Earn