---Advertisement---

रीवा मे हो रही रसोई गैस की चोरी,वीडियो हो रहा वायरल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा में गोदाम में ही हो रही सिलेंडर रिफिलिंग

उपभोक्ता बोले- गैस चोरी होगी तो हमें कैसे सिलेंडर मिलेंगे, वीडियो आया सामने

रीवा में रसोई गैस की किल्लत के बीच सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग कर गैस चोरी किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। एक तरफ उपभोक्ता गैस सिलेंडर पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों पर ही गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग सिलेंडरों से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडरों में भरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह काम गैस गोदाम के अंदर ही किया जा रहा है और इसमें वहां के कर्मचारी शामिल हैं।

वीडियो में पीछे “पॉपुलर गैस एजेंसी” लिखा हुआ भी दिखाई दे रहा है, जिससे यह आशंका और मजबूत हो रही है कि यह अवैध गतिविधि एजेंसी परिसर के भीतर ही चल रही थी।

अगर यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद खतरनाक है। अवैध रिफिलिंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

उपभोक्ता बोले- गैस चोरी हो रही

स्थानीय उपभोक्ता राजेश तिवारी ने बताया, “हम लोग सुबह से लाइन में लगते हैं, कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। अब अगर इस तरह गैस चोरी हो रही है तो आम आदमी को सिलेंडर कैसे मिलेगा?”

वहीं एक अन्य ग्राहक सीमा वर्मा ने कहा, “एजेंसी वाले बोलते हैं कि गैस नहीं है, लेकिन अगर अंदर ही इस तरह रिफिलिंग हो रही है तो यह सीधा-सीधा धोखा है। इसकी जांच होनी चाहिए।”

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन और खाद्य विभाग की कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कदम उठाए जाते हैं। जहा अब पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें वीडियो बनाते रहे लोग, खतरे को नजरअंदाज करता प्रबंधन , क्या हादसे का इंतजार कर रहा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व?
वीडियो बनाते रहे लोग, खतरे को नजरअंदाज करता प्रबंधन , क्या हादसे का इंतजार कर रहा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व?

वीडियो बनाते रहे लोग, खतरे को नजरअंदाज करता प्रबंधन , क्या हादसे का इंतजार...

Share & Earn