---Advertisement---

Sidhi news:गैस एजेंसी संचालक को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा भारतलाल सिंह प्रोपराइटर, प्रताप गैस सर्विस को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

खाद्य विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की अत्यधिक भीड़ पाई गई तथा होम डिलीवरी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। यह स्थिति शासन के निर्देशों के विपरीत पाई गई, जिसमें एलपीजी की सुचारू आपूर्ति एवं प्राथमिकता के आधार पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sidhi news:उक्त कृत्य को द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के उल्लंघन के साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत दंडनीय माना गया है।

संबंधित संचालक को 7 दिवस के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn