---Advertisement---

Sidhi news:सीधी पुलिस का कड़ा प्रहार: सोन नदी के तारिहा घाट पर दबिश, टाटा 407 जब्त

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में जिले में खनिज माफियाओं के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में थाना सेमरिया पुलिस ने सोन नदी के तारिहा घाट (हनुमानगढ़) में दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन की कोशिश को नाकाम करते हुए वाहन जब्त कर बड़ी कार्यवाही की है।

घटना का विवरण: भोर में पुलिस की घेराबंदी

Sidhi news:थाना प्रभारी सेमरिया, उपनिरीक्षक केदार परौहा को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मड़वा निवासी राजकुमार सिंह उर्फ भयंकर सिंह अपने टाटा 407 वाहन (क्रमांक MP17 G 2159) में हनुमानगढ़ स्थित सोन नदी के तारिहा घाट से अवैध रेत का उत्खनन कर लोड कर रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस की आहट पाते ही आरोपी चालक पकड़े जाने के डर से वाहन को नदी में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब वाहन की जांच की, तो उसमें आधी ट्राली अवैध रेत लोड पाई गई।

*जब्ती एवं कानूनी कार्यवाही*

पुलिस ने सुबह लगभग 5:00 बजे वाहन (टाटा 407) और अवैध रेत को विधिवत जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के विरुद्ध निम्नलिखित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है:

बीएनएस (BNS): धारा 303(2), 317(5) खान खनिज अधिनियम: धारा 4.21

वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम: धारा 27, 29, 39, 41 भारतीय वन अधिनियम: धारा 2, 41, 51 म.प्र. गौण खनिज अधिनियम: धारा 51 (1-3-5)

*सराहनीय भूमिका*

Sidhi news:इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी सेमरिया उपनिरीक्षक केदार परौहा, सउनि तुलसी दास रावत, प्रधान आरक्षक पंकज विश्वकर्मा, आरक्षक मनीष शुक्ला, विनीत सिंह, अमित तिवारी और रवि सिंह का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,युवती की आत्महत्या की धमकी, बरी आरोपी पर फिर FIR के दबाव का आरोप
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,युवती की आत्महत्या की धमकी, बरी आरोपी पर फिर FIR के दबाव का आरोप

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,युवती की आत्महत्या की धमकी, बरी आरोपी पर फिर FIR...

Share & Earn