---Advertisement---

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हरदा से दबोचा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हरदा से दबोचा

रीवा शहर में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है, जहां किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 56 लाख रुपये की बड़ी रकम हड़प ली गई। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला हरदा से गिरफ्तार कर लिया है।

जहा यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्रृंगेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

बीमारी का फायदा उठाकर रची ठगी की साजिश

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिलीप कुमार सोनी (40 वर्ष), निवासी अशोक नगर तरहटी, वार्ड क्रमांक 31, रीवा ने 20 मार्च 2026 को कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी।

वही इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रियांशू पवार उर्फ आयुष पवार से हुई, जिसने भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में ट्रांसप्लांट कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने विश्वास में लेकर अलग-अलग समय पर विभिन्न खातों में कुल 56 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

लगातार पैसों की मांग से बढ़ा शक

जिसके बाद आरोपी द्वारा बार-बार पैसों की मांग किए जाने पर प्रार्थी को संदेह हुआ। जब जांच-पड़ताल की गई, तो सामने आया कि उसके साथ ठगी की गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

हरदा से गिरफ्तारी, पूछताछ जारी

यह मामला दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे जिला हरदा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जहा पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

वही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के इलाज या अन्य कार्यों के नाम पर बड़ी रकम देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जिंदा लोग खुद साबित कर रहे हैं कि वे जिंदा हैं, कागजों में मौत बांट रहा पंचायत सचिव
जिंदा लोग खुद साबित कर रहे हैं कि वे जिंदा हैं, कागजों में मौत बांट रहा पंचायत सचिव

जिंदा लोग खुद साबित कर रहे हैं कि वे जिंदा हैं, कागजों में मौत...

Share & Earn