---Advertisement---

कफ सिरप तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब,443 शीशी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कफ सिरप तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब,443 शीशी जब्त, आरोपी गिरफ्तार ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान में सीधी पुलिस की निर्णायक कार्रवाई

सीधी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराज्यीय स्तर पर फैल रहे कफ सिरप तस्करी नेटवर्क पर प्रहार करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीली सिरप बरामद की है। इस कार्रवाई ने नशे के अवैध कारोबार में लगे गिरोहों में हड़कंप मचा दिया है।

सीधी पुलिस को 1 अप्रैल की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि उत्कृष्ट विद्यालय के पास एक युवक नशीली कफ सिरप की खेप खपाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आशीष सिंह उर्फ राजन गहरवार (26), निवासी पड़रा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 28 शीशी कफ सिरप बरामद हुई।

कार्यवाई मे पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने ठिकाने की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कमला कॉलेज के पीछे दबिश देकर 415 अतिरिक्त शीशियां जब्त कीं। इस तरह कुल 443 शीशी नशीली कफ सिरप, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 88,600 रुपये है, बरामद की गई। साथ ही एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

वही इस पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22 तथा मप्र ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

वही पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने स्पष्ट कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

जहा इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उपनिरीक्षक राजमणि वर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह, जयराम सैनी, आरक्षक बालेन्द्र सिंह और चालक सुभाष सिंह की अहम भूमिका रही, जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

वही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मझौली प्रवास के दौरान कलेक्टर ने किया व्यापक निरीक्षण
मझौली प्रवास के दौरान कलेक्टर ने किया व्यापक निरीक्षण

मझौली प्रवास के दौरान कलेक्टर ने किया व्यापक निरीक्षण प्रशासनिक कसावट व विकास कार्यों...

Share & Earn