---Advertisement---

रेत से भरे हाईवा का कहर, ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर घायल, चालक फरार 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

रेत से भरे हाईवा का कहर, ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर घायल, चालक फरार 

एमपी के सीधी जिले के ग्राम चमरौहा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को निजी अस्पताल में भी भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसौना निवासी एक ही परिवार के लोग ऑटो से अमिलिया साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। रविवार होने के कारण बाजार में भीड़ रहती है और दूर-दूर से लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इसी दौरान चमरौहा के पास तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आकर ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

वही ऑटो चालक राम अभिलाष केवट (24) ने बताया कि वे सभी लोग इमलिया की ओर जा रहे थे, तभी अचानक हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और चार एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

सभी घायलों में सोनू केवट, उर्मिला केवट, गंगोत्री केवट, कपसी केवट, सोनू केवट, कुसुमकली केवट, निर्मला केवट, दिलसुआ केवट, प्रेमकली केवट, सोमवती केवट, सुनीता केवट, सुनीता केवट, श्रीमती अमेरिका केवट और सविता केवट शामिल हैं। सभी परसौना गांव के निवासी हैं और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।

अब अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि हाईवा चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज आंधी का कहर,आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, मासूम समेत तीन की जान बची
तेज आंधी का कहर,आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, मासूम समेत तीन की जान बची

तेज आंधी का कहर,आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, मासूम समेत तीन की...

Share & Earn