---Advertisement---

सड़क पर दबंगई का वायरल वीडियो,चाचा-भतीजे ने युवक को लात-घूंसों से पीटा, चप्पलों से मारा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सड़क पर दबंगई का वायरल वीडियो,चाचा-भतीजे ने युवक को लात-घूंसों से पीटा, चप्पलों से मारा,परिवारिक विवाद बताकर कार्रवाई से इनकार

एमपी के सीधी जिले में एक हैरान कर देने वाला मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है, जहां उसे सड़क पर घसीटा गया, लात-घूंसों से पीटा गया और यहां तक कि उसके मुंह पर चप्पलों से भी वार किए गए।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक की पहचान राकू कामदार के रूप में हुई है, जो सिंधी समाज के जिला अध्यक्ष कमल कामदार का भतीजा बताया जा रहा है। इस घटना में भारतीय जनता पार्टी नगर युवा मंडल उपाध्यक्ष नीरज कामदार का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि चाचा और भतीजे ने मिलकर अपने ही चचेरे भतीजे राकू कामदार के साथ यह मारपीट की।

यह घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

हालांकि अब इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब कमल कामदार ने खुद सामने आकर इसे पारिवारिक विवाद बताया। उनका कहना है कि “यह हमारा निजी मामला था, हम आपस में लड़ रहे थे और हम किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।” उन्होंने इस संबंध में थाने पहुंचकर एक आवेदन भी दिया है, जिसमें कार्रवाई न करने की बात कही गई है।

अब पीड़ित राकू कामदार फिलहाल घर पर मौजूद नहीं है। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार सुबह से ही घर से बाहर है, जिससे उसकी स्थिति और पक्ष को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

वही इस पूरे मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि “मारपीट का शिकार युवक राकू कामदार है, लेकिन उसकी ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वहीं कमल कामदार की ओर से आवेदन मिला है, जिसमें उन्होंने कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही है।”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में बड़ा हादसा टला, आंगनवाड़ी केंद्र के पास भीषण आग, 7 बच्चों की जान बची,डेढ़ घंटे तक धधकती रही लपटें
सीधी में बड़ा हादसा टला, आंगनवाड़ी केंद्र के पास भीषण आग, 7 बच्चों की जान बची,डेढ़ घंटे तक धधकती रही लपटें

सीधी में बड़ा हादसा टला, आंगनवाड़ी केंद्र के पास भीषण आग, 7 बच्चों की...

Share & Earn