---Advertisement---

रीवा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती

रीवा जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अस्थायी रूप से तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर भेजा गया है और अगली सूचना तक वहीं कार्य करना होगा।

अब इस तबादला सूची में सूबेदार से लेकर आरक्षक तक शामिल हैं। प्रमुख रूप से सूबेदार सुगम चतुर्वेदी को यातायात थाना से पुलिस लाइन भेजा गया है, वहीं कार्यवाहक उपनिरीक्षक रामानुज बागरी को अमहिया से बिछिया और उपनिरीक्षक हीरामणि पटेल को डीसीबी शाखा से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।

जहा इसके अलावा कार्यवाहक उपनिरीक्षक सुशील सिंह को मनिकवार चौकी से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रीडर बनाया गया है। मनोज बागरी को चोरहटा से बैकुंठपुर, श्रीनिवास बागरी को महिला थाना से मनगवां और सुधा सिंह को पुलिस लाइन से जवा भेजा गया है।

अनिल साकेत को समान, अश्वनी शुक्ला को यातायात, शिवाजीत मिश्रा और अशोक सिंह को पुलिस लाइन, अनुराग तिवारी को बैकुंठपुर, राजेश साकेत को चाकघाट, दुर्गा तिवारी को गढ़ तथा दिलीप तिवारी को बिछिया में पदस्थ किया गया है।

राहुल पाण्डेय को सिविल लाइन, मकरध्वज द्विवेदी को शाहपुर चौकी, विशाल सिंह को सोहागी, दुर्गेशनंदन पाण्डेय को सोहागी, वीपेन्द्र कुशवाहा को सिरमौर, शालिनी मिश्रा को गुढ़ और नीरज पाण्डेय को यातायात थाना भेजा गया है।

मयंक शुक्ला को डभौरा, नम्रता भुजिया को सिविल लाइन, कनिष्का पाण्डेय और रंजना त्रिपाठी को बिछिया, अजय सिंह चौहान को सिरमौर, शिवानी सिंह को महिला थाना, शैलेन्द्र सूर्यवंशी को सिरमौर और विवेक सिंह को सेमरिया थाना में पदस्थ किया गया है।

शिवेन्द्र मिश्रा को मनगवां, शिवम द्विवेदी को गोविन्दगढ़, महेंद्र मिश्रा को चोरहटा, प्रदीप सिंह को बिछिया, ज्योति पाण्डेय को पनवार, पिंकीबाई कुशवाहा को अतरैला और शकुन कुशवाहा को महिला थाना भेजा गया है।

प्रिया शुक्ला को डभौरा, अर्पित सिंह बघेल को पुलिस लाइन, प्रिन्स सिंह को जवा, शंकर साकेत को बैकुंठपुर, अंकित दुबे को पुलिस लाइन और चन्द्रकांत को मनगवां थाना में पदस्थ किया गया है।

सुधीर शुक्ला को गुढ़, उमेश मिश्रा को गोविन्दगढ़, आरती सिंह को कोतवाली, कृष्णपाल सिंह को समान, दीपाशू को सिविल लाइन और आरती मिश्रा को बिछिया थाना भेजा गया है।

वही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों को नई पदस्थापना के लिए रवाना करें तथा रवानगी और आमद की सूचना कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

जहा इस व्यापक तबादले को पुलिस प्रशासन में कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रात के अंधेरे में तालाब निर्माण,जेसीबी से खुदाई, फर्जी भुगतान का आरोप
रात के अंधेरे में तालाब निर्माण,जेसीबी से खुदाई, फर्जी भुगतान का आरोप

रात के अंधेरे में तालाब निर्माण,जेसीबी से खुदाई, फर्जी भुगतान का आरोप,गांव में भड़का...

Share & Earn