---Advertisement---

वायरल वीडियो ने खोली ‘विकास’ की हकीकत,सड़क बनने से पहले ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा रेलवे काम, गांव में फिर भड़का गुस्सा

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

वायरल वीडियो ने खोली ‘विकास’ की हकीकत,सड़क बनने से पहले ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा रेलवे काम, गांव में फिर भड़का गुस्सा

अमित श्रीवास्तव, कुसमी

एमपी के सीधी जिले के शंकरपुर रेलवे स्टेशन पर बन रही पीसीसी सड़क अब सुविधा से ज्यादा विवाद की वजह बनती नजर आ रही है। जिस सड़क के लिए ग्रामीणों ने वर्षों तक संघर्ष किया, उसी निर्माण कार्य पर अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने लगे हैं। एक वायरल वीडियो ने पूरे मामले को उजागर कर दिया है, जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है।

अब ग्रामीणों का आरोप है कि पीसीसी निर्माण में तय मापदंडों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। जहां मजबूत निर्माण के लिए पर्याप्त सरिया और गुणवत्ता वाली सामग्री जरूरी है, वहां ठेकेदार सिर्फ “सिंगल छड़” डालकर खानापूर्ति कर रहा है। यही नहीं, आरोप यह भी है कि निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री को कम लगाकर बाकी को बेचा जा रहा है।

वहा की स्थिति तब और गंभीर हो गई जब ग्रामीणों ने इस लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही गांव में आक्रोश फैल गया और लोगों ने इसे उनके साथ धोखा बताया।

ग्राम शंकरपुर के ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। आजादी के बाद से अब तक सड़क न होने के कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए पटरी किनारे पैदल चलना पड़ता था। कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग और यहां तक कि चुनाव बहिष्कार के बाद यह निर्माण स्वीकृत हुआ था।

वही स्थानीय निवासी श्रीकांत शुक्ला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार न सिर्फ घटिया निर्माण कर रहा है, बल्कि रेलवे की जमीन की मिट्टी और अन्य सामग्री को भी निजी लोगों को बेच रहा है। इस पूरे मामले की शिकायत रेलवे अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जहा लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीण अब एक बार फिर आंदोलन के मूड में हैं। उनका साफ कहना है कि अगर जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो गांव में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चिंगारी बनी आफत,11 हजार लाइन से गिरी आग की लपटों में स्वाहा हुई मोतीलाल पटेल की दुकान, लाखों का नुकसान 
चिंगारी बनी आफत,11 हजार लाइन से गिरी आग की लपटों में स्वाहा हुई मोतीलाल पटेल की दुकान, लाखों का नुकसान 

चिंगारी बनी आफत,11 हजार लाइन से गिरी आग की लपटों में स्वाहा हुई मोतीलाल...

Share & Earn