---Advertisement---

गुलाब टावर के पास विद्युत पोल में लगी भीषण आग, ग्रामीण बने ‘फायर फाइटर’, बड़ा हादसा टला

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

गुलाब टावर के पास विद्युत पोल में लगी भीषण आग, ग्रामीण बने ‘फायर फाइटर’, बड़ा हादसा टला

एमपी के सीधी शहर के व्यस्त इलाके गुलाब टावर के पास रविवार देर रात करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विद्युत पोल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों व दुकानों के लिए बड़ा खतरा बन गई। खास बात यह रही कि मौके पर समय पर कोई भी जिम्मेदार विभाग नहीं पहुंचा, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी तारें और पोल जलकर खाक हो गए। पास में स्थित तीन मंजिला गुलाब टावर, जिसमें बड़े पैमाने पर कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था, भी इस आग की चपेट में आने के कगार पर था। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो लाखों का नुकसान हो सकता था।

वही घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और नगर पालिका प्रशासन को दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के, एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर सीढ़ी के सहारे पोल के पास पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। उसकी बहादुरी और सूझबूझ से आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जहा नगर पालिका की प्रभारी सीएमओ प्रिया पाठक ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली थी, संभवतः सूचना किसी अन्य अधिकारी तक पहुंची होगी। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।

वहीं इस मामले मे स्थानीय निवासी रामभद्र सिंह ने प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं, लेकिन बिजली विभाग, नगर पालिका और फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंचती। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

जहा फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं ग्रामीणों की बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जूता उतारकर माथा टेका, भगवान के चरण स्पर्श कर चुरा ले गया मुकुट,सीधी में आस्था के नाम पर हैरान कर देने वाली चोरी
जूता उतारकर माथा टेका, भगवान के चरण स्पर्श कर चुरा ले गया मुकुट,सीधी में आस्था के नाम पर हैरान कर देने वाली चोरी

जूता उतारकर माथा टेका, भगवान के चरण स्पर्श कर चुरा ले गया मुकुट,सीधी में...

Share & Earn