---Advertisement---

भोपाल से उड़ान, पाकिस्तान में लैंडिंग, 6 दिन में सरहद पार कर गया गिद्ध

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भोपाल से उड़ान, पाकिस्तान में लैंडिंग, 6 दिन में सरहद पार कर गया गिद्ध

हलाली डैम से छोड़ा गया गिद्ध राजस्थान होते हुए पाकिस्तान के खानेवाल पहुंचा, इंटरनेशनल रेस्क्यू से बची जान

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से छोड़ा गया एक गिद्ध महज छह दिनों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया। वन विभाग द्वारा हलाली डैम क्षेत्र से उड़ान भरने वाला यह गिद्ध ट्रैकिंग के दौरान राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान के खानेवाल क्षेत्र में लोकेट किया गया।

ट्रैकिंग सिग्नल बंद होने के बाद World Wide Fund for Nature (WWF) की भारत शाखा ने तुरंत पाकिस्तान की शाखा से संपर्क साधा। इसके बाद पाकिस्तान के वन विभाग और WWF टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गिद्ध का सफल रेस्क्यू किया।

फिलहाल गिद्ध को पाकिस्तान के रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही इस गिद्ध को भोपाल में छोड़ा गया था, जिसके बाद उसने लंबी उड़ान भरते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली।

बॉक्स आइटम (फैक्ट फाइल):

छोड़ा गया स्थान: हलाली डैम, भोपाल

यात्रा समय: 6 दिन

अंतिम लोकेशन: खानेवाल, पाकिस्तान

रेस्क्यू: WWF और पाकिस्तान वन विभाग द्वारा

वर्तमान स्थिति: रेस्क्यू सेंटर में इलाज जारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष में रचा इतिहास
64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष में रचा इतिहास

64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष...

Share & Earn