---Advertisement---

वर्दी का अपमान,कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नशे में धुत, अस्पताल में अशोभनीय हरकतों का वीडियो वायरल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

रीवा में वर्दी का अपमान,कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नशे में धुत, अस्पताल में अशोभनीय हरकतों का वीडियो वायरल

एमपी के रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सीधी पुलिस के तीन जवानों की शर्मनाक करतूत सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी न केवल ड्यूटी के दौरान नशे में नजर आ रहे हैं, बल्कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अमर्यादित व्यवहार करते भी दिख रहे हैं। इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सीधी जिला जेल में बंद कैदी लल्लू साकेत पिता सोनाइ साकेत, निवासी गोपालपुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पहले उसे जिला अस्पताल सीधी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। कैदी की सुरक्षा के लिए सीधी पुलिस लाइन से प्रधान आरक्षक उदयराज सिंह, आरक्षक मनीष तिवारी और एएसआई नर्मदा प्रजापति को तैनात किया गया था।

वही बताया यह भी जा रहा है कि रविवार रात करीब 10 बजे तीनों पुलिसकर्मी कैदी को लेकर रीवा पहुंचे थे। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद एक मरीज ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधान आरक्षक उदयराज सिंह शराब के नशे में मरीज के बेड पर लेटे हुए हैं, जबकि आरक्षक मनीष तिवारी डस्टबिन में टॉयलेट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी वर्दी उतारकर ड्रिप स्टैंड पर टांग दी थी, जो बेहद आपत्तिजनक है।

वहीं तीसरे पुलिसकर्मी एएसआई नर्मदा प्रजापति का वीडियो में स्पष्ट रूप से कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में यह पूरा घटनाक्रम चलता रहा, जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश और असहजता का माहौल बन गया।

इस मामले को लेकर प्रभारी रक्षित निरीक्षक तरुण बेड़िया ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी सीधी पुलिस लाइन में पदस्थ हैं और कैदी की सुरक्षा के लिए उन्हें भेजा गया था। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अन्य पुलिस बल को मौके पर भेजकर संबंधित जवानों को वापस बुला लिया गया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में ‘मिशन कर्मयोगी’ का दिखा असर,उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक मोनेन्द्र पाण्डेय बने “स्टार ऑफ द मंथ”, कलेक्टर ने किया सम्मानित
सीधी में ‘मिशन कर्मयोगी’ का दिखा असर,उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक मोनेन्द्र पाण्डेय बने “स्टार ऑफ द मंथ”, कलेक्टर ने किया सम्मानित

सीधी में ‘मिशन कर्मयोगी’ का दिखा असर,उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक मोनेन्द्र पाण्डेय बने...

Share & Earn