अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार के करुण क्रंदन से गांव में छाया मातम
मझौली
थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम बंजारी में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया एवं रोते बिलखते परिवार के करुण क्रंदन से गांव में मातम छाया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लल्ला यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 55 वर्ष रविवार दोपहर तक सामान्य रूप से घर में एवं मोहल्ला में देखा गया जिसके दो पुत्र में छोटा पुत्र बाहर मजदूरी करता है उसकी पत्नी मायके में है एवं बड़ा पुत्र घटना के दो घंटा पहले अपने परिवार को लेकर नातेदारी में निमंत्रण के लिए गया था।
घर में मृतक की बीमार पत्नी एक कमरे में लेटी थी जबकि दूसरे कमरे में मृतक घर के अंदर कपड़ा में फंदा लगाकर कच्चे घर के लकड़ी में बांधकर फांसी लगा लिया जब पास में रखी कुर्सी के टकराने की आवाज आई तो मृतक की पत्नी जाकर देखी तब तक वह शांत हो चुका था।
हल्ला गुहार करने पर पड़ोस के लोग आए और देखे तो उसकी मौत हो गई थी। तब मृतक के भाई छबिलाल यादव के द्वारा थाना में सूचना दी गई जिसके सूचना पर पुलिस मौके स्थल पर पहुंचकर स्थल पंचनामा,शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया।
वहीं दोनों बेटों को मोबाइल से सूचना दी गई तो घटना के एक घंटा बाद उसका बड़ा बेटा गोविंद यादव वापस आ गया जबकि छोटा बेटा वीरेंद्र यादव उड़ीसा से घर के लिए रवाना हो गया है।खबर लिखे जाने तक आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया गया।

