---Advertisement---

अनियमितता बरतने पर वाटर प्लांट यूनिट को किया गया सील

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अनियमितता बरतने पर वाटर प्लांट यूनिट को किया गया सील

मऊगंज जिले में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा विभिन्न वाटर प्लांट एवं कैन आरो वाटर सप्लाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खटखरी स्थित केके इंडस्ट्रीज पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर हिमालय ब्रांड पानी बोतल यूनिट में अनियमितता पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय कुमार जैन निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया के नेतृत्व में गठित राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा की गई।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यूनिट के संचालक द्वारा यूनिट में फर्म का बोर्ड नहीं लगाया था। लाइसेंस, वॉटर टेस्टिंग लैब, वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट एवं अन्य सुसंगत दस्तावेज भी नहीं पाए गए। जिसके कारण तत्काल प्रभाव से वाटर प्लांट चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने तक प्लांट में प्रोडक्शन बंद कराया गया। राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा की टीम ने तनु आरो कैन वॉटर सप्लाई एवं नव्या मिनरल्स का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संचालक को मेडिकल फिटनेस बनवाने एवं स्वच्छ परिस्थितियों में कैन वॉटर फीलिंग पानी का टीडीएस जांच करने के उपरांत सप्लाई करने के निर्देश दिए गए। पूर्व में संयुक्त दल द्वारा किए गए निरीक्षण के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार तिवारी द्वारा नव्या मिनरल्स एवं संजीवनी जल के संचालक के विरुद्ध बिना पंजीयन एवं खाद्य सुरक्षा विनिमय के उल्लंघन का प्रकरण तैयार कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

प्रेक्षक ने पीएससी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालन का लिया जायजा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मऊगंज जिले में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में परीक्षा दो केन्द्रों पीएमश्री शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या उमावि में आयोजित की गई।

प्रेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजकुमार पाठक ने दोनों परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। प्रेक्षक ने परीक्षार्थियों के प्रवेश, रोल नंबर व्यवस्था, बैठक व्यवस्था और पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने केंद्राध्यक्षों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी रखी जाए।

किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अनुचित सामग्री के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को भी केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने देने के निर्देश दिए।

 

 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सिहावल में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर उठे सवाल, लाखों खर्च के बावजूद कई लाइटें बंद
सिहावल में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर उठे सवाल, लाखों खर्च के बावजूद कई लाइटें बंद

सिहावल में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर उठे सवाल, लाखों खर्च के बावजूद कई...

Share & Earn