---Advertisement---

बाल कल्याण समिति सदस्य का विवादित विरोध मे नाबालिग बालिकाओं संग धरना, आत्मदाह की चेतावनी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बाल कल्याण समिति सदस्य का विवादित विरोध मे नाबालिग बालिकाओं संग धरना, आत्मदाह की चेतावनी,रेलवे कार्य रोकने की बात पर तहसीलदार से तीखी बहस, वीडियो वायरल

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे निर्माण कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया, जहां बाल कल्याण समिति की सदस्य एवं अधिवक्ता रंजना मिश्रा ने नाबालिग बालिकाओं के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए न केवल रेलवे कार्य रोकने की चेतावनी दे दी है, बल्कि सड़क निर्माण न होने पर आत्मदाह करने तक की बात कह दी है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आज बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह मामला उस स्थल का है जहां रेलवे लाइन निर्माण के चलते पुरानी सड़क को तोड़ा गया है और नई अप्रोच सड़क बनाई जा रही है, जो अभी भी अधूरी है। इस प्रदर्शन के दौरान एड. रंजना मिश्रा ने कहा कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो “मैं और हम सब आत्मदाह कर लेंगे, उसके बाद हमारी लाशों के ऊपर से रेलवे का काम किया जाए।” उनके इस बयान से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

इस धरने में नाबालिग बालिकाओं की मौजूदगी ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बाल संरक्षण से जुड़े पद पर रहते हुए इस तरह बच्चों को विरोध प्रदर्शन में शामिल करना नियमों के विरुद्ध भी माना जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

इस सबकी सूचना मिलने पर तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस भी हुई। एड. रंजना मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्हें सड़क निर्माण को लेकर गलत जानकारी दी गई थी और मौके पर स्थिति अलग मिली। तहसीलदार आशीष मिश्रा ने स्पष्ट किया कि रेलवे कार्य नियमानुसार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार का अनैतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रामपुर नैकिन तहसीलदार आशीष मिश्रा ने यह भी कहा है कि विरोध व्यक्तिगत हितों से प्रेरित प्रतीत होता है और प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी।

वही स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं। कुछ लोग सड़क की समस्या को जायज बता रहे हैं, जबकि कई इसे राजनीतिक और व्यक्तिगत हितों से जोड़कर देख रहे हैं।

अब फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। नाबालिगों की भागीदारी और आत्मदाह जैसे बयान ने इस विरोध को और अधिक संवेदनशील और विवादित भी बना दिया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भूमिहीन हुए परिवार, बरसात से पहले उजड़े आशियाने: गजरही में रेलवे का बुलडोजर चला, विरोध के बीच लाठी-डंडे लेकर डटे ग्रामीण
भूमिहीन हुए परिवार, बरसात से पहले उजड़े आशियाने: गजरही में रेलवे का बुलडोजर चला, विरोध के बीच लाठी-डंडे लेकर डटे ग्रामीण

भूमिहीन हुए परिवार, बरसात से पहले उजड़े आशियाने: गजरही में रेलवे का बुलडोजर चला,...

Share & Earn