---Advertisement---

तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग का कहर,बस-पिकअप टक्कर में युवक का हाथ कटा, ड्राइवर फरार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग का कहर,बस-पिकअप टक्कर में युवक का हाथ कटा, ड्राइवर फरार

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने लापरवाह ड्राइविंग और नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया। यूनियन बैंक के पास हुई इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका दायां हाथ कटकर अलग हो गया।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महामाया ट्रैवलर्स की बस बेलकसरी से रीवा की ओर बारात लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस चालक कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहा था और बार-बार गाड़ी को असंतुलित तरीके से मोड़ रहा था। जैसे ही बस यूनियन बैंक के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन से जा टकराई।

वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की खिड़की के किनारे बैठे सित्तू केवट नामक युवक का दायां हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कटकर अलग जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। प्रत्यक्षदर्शी रवि केवट ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद चालक ने चालाकी दिखाते हुए बस को किनारे खड़ा किया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

अब गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर करने की तैयारी की गई।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी जिले में कार बोलेरो में भीषण टक्कर पति-पत्नी एवं पुत्री की दर्दनाक मौत
सीधी जिले में कार बोलेरो में भीषण टक्कर पति-पत्नी एवं पुत्री की दर्दनाक मौत

सीधी जिले में कार बोलेरा में भीषण टक्कर पति-पत्नी एवं पुत्री की दर्दनाक मौत...

Share & Earn