---Advertisement---

Sidhi news:हेलमेट अनिवार्यता को लेकर विशेष अभियान: जागरूकता बाइक रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

रिपोर्टर: Anil Sharma

प्रदेश स्तर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु *दिनांक 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक* पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीधी *श्री संतोष कोरी* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में थाना प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में पुलिस लाइन सीधी से एक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, जिसे रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र श्री वीरेंद्र कुमरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर सम्राट चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा एवं सर्किट हाउस मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को हेलमेट धारण करने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जोर

प्रदेश में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में अनेक अमूल्य जानें जाती हैं, जिनमें बड़ी संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है। अधिकांश मामलों में हेलमेट का उपयोग न करना गंभीर चोट एवं मृत्यु का प्रमुख कारण बनता है। ऐसे में हेलमेट का उपयोग न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन भी है।

प्रवर्तन के साथ जागरूकता पर जोर

अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही के साथ-साथ सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी ने कहा—

“हेलमेट पहनना केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। सभी नागरिक दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।”
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनते हुए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में अपना योगदान दें।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बिना ताला तोड़े उड़ गए 4 कंप्यूटर, घुनघुटी स्कूल में इनसाइड गेम का शक, जांच में जुटी पुलिस
बिना ताला तोड़े उड़ गए 4 कंप्यूटर, घुनघुटी स्कूल में इनसाइड गेम का शक, जांच में जुटी पुलिस

बिना ताला तोड़े उड़ गए 4 कंप्यूटर, घुनघुटी स्कूल में इनसाइड गेम का शक,...

Share & Earn