संवाददाता अनिल शर्मा
सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत चौकी खड्डी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 04.05.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री दिनांक 03.05.2026 को घर से बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश के बावजूद कोई जानकारी न मिलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की गई। प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर सघन तलाश की गई। कड़ी मशक्कत के बाद बघवार क्षेत्र के पास बस में बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।
पूछताछ में बालिका द्वारा बताया गया कि वह पिता की डांट से नाराज होकर घर से चली गई थी।
बालिका को वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सराहनीय योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, एएसआई नीरज कुमार, प्रधान आरक्षक रामबली, आरक्षक रविंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, अंकित साहू, वेद प्रकाश एवं प्रकाश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


