---Advertisement---

आंधी-तूफान का कहर,आम का पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर चकनाचूर, 8 बिजली पोल टूटे, चार गांवों की बिजली 14 घंटे से गुल

---Advertisement---

आंधी-तूफान का कहर,आम का पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर चकनाचूर, 8 बिजली पोल टूटे, चार गांवों की बिजली 14 घंटे से गुल

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोढ़ाऊटा में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते एक विशाल आम का पेड़ बिजली ट्रांसफार्मर पर गिर गया, जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो गई और चार गांव अंधेरे में डूब गए।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान लोढ़ाऊटा गांव में लगा ट्रांसफार्मर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि ट्रांसफार्मर बुरी तरह टूट चुका है तथा करीब 8 विद्युत पोल भी धराशायी हो गए हैं। कई जगह बिजली के तार टूटकर जमीन पर बिखरे पड़े थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी रही।

इस घटना के कारण ग्राम मढ़ा, लोढ़ाऊटा, आमडाड़ और बसेड़ी समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली पूरी तरह बंद हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था खराब चल रही थी और अब तूफान के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। करीब 14 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने से लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीण सुखेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पहले से ही बदहाल थी, लेकिन समय पर रखरखाव नहीं होने से नुकसान और बढ़ गया।

वहीं मामले को लेकर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सत्य प्रकाश शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। टूटे हुए तारों को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि टूटे हुए बिजली पोल हटाकर नए पोल लगाए जाएंगे ताकि जल्द से जल्द विद्युत सप्लाई बहाल की जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें “काम करो या जवाब दो”,रीवा में नवागत कलेक्टर की सख्ती पर बवाल, कर्मचारियों का कमिश्नर कार्यालय घेराव
“काम करो या जवाब दो”,रीवा में नवागत कलेक्टर की सख्ती पर बवाल, कर्मचारियों का कमिश्नर कार्यालय घेराव

“काम करो या जवाब दो”,रीवा में नवागत कलेक्टर की सख्ती पर बवाल, कर्मचारियों का...

Share & Earn