---Advertisement---

उमरिया में 108 एम्बुलेंस की टक्कर से बड़ा हादसा, तीन युवक घायल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

उमरिया में 108 एम्बुलेंस की टक्कर से बड़ा हादसा, तीन युवक घायल

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां मरीजों की जान बचाने वाली 108 एम्बुलेंस ही सड़क हादसे की वजह बन गई। जिले के चपहा कॉलोनी स्थित गौटिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक करकेली मझगवा निवासी शिवांस यादव अपने दो साथियों के साथ उमरिया से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गौटिया पेट्रोल पंप के पास फोन आने पर उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बात करना शुरू किया। तभी पीछे से तेज गति से आ रही 108 एम्बुलेंस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक और युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं शिवांस यादव का उपचार जिला अस्पताल उमरिया में चल रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस चालक की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं में शामिल वाहनों को तेज गति की अनुमति जरूर होती है, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें शौचालय सीट के बगल में रखा ड्रेसिंग सामान, पाली अस्पताल का VIDEO वायरल
शौचालय सीट के बगल में रखा ड्रेसिंग सामान, पाली अस्पताल का VIDEO वायरल

शौचालय सीट के बगल में रखा ड्रेसिंग सामान, पाली अस्पताल का VIDEO वायरल उमरिया...

Share & Earn