---Advertisement---

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा 11 केवी पोल, पांच गांवों की बिजली गुल,मुआवजे को लेकर बिजली विभाग और ट्रैक्टर मालिक आमने-सामने

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा 11 केवी पोल, पांच गांवों की बिजली गुल,मुआवजे को लेकर बिजली विभाग और ट्रैक्टर मालिक आमने-सामने

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलवार में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल पूरी तरह टूटकर गिर गया और इलाके की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गांव में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 5 बजे ग्राम पैकीनिया निवासी संदीप पटेल का ट्रैक्टर-ट्रॉली झलवार क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 केवी विद्युत पोल से टकरा गई। पोल टूटते ही विद्युत लाइन बाधित हो गई और झलवार, कोठिया, सुअरघाट, कटौली समेत करीब पांच गांव अंधेरे में डूब गए। घटना के बाद से पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई बंद रही, जबकि विभाग ने कई और घंटे बिजली बहाल होने में लगने की संभावना जताई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी। वहीं टूटे पोल को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीषण गर्मी और नौतपा के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वही ट्रैक्टर मालिक संदीप पटेल ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी उन पर नया पोल लगवाने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि यह एक दुर्घटना थी और इसमें उनकी कोई जानबूझकर गलती नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि वह नया विद्युत पोल नहीं लगवाएंगे।

वही बिजली विभाग के अधिकारी सत्य प्रकाश साह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि विभाग की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल संबंधित पक्ष को नुकसान की भरपाई कर पोल सुधरवाने के लिए कहा गया है। यदि सहयोग नहीं किया गया तो थाने में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नल जल योजना में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार,अब पीएचई को ही बंद करने की तैयारी
नल जल योजना में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार,अब पीएचई को ही बंद करने की तैयारी

नल जल योजना में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार अब पीएचई को ही बंद करने...

Share & Earn