---Advertisement---

कुसमी में सुहागिन महिलाओं ने रखा सोमवती अमावस्या का व्रत, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी में सुहागिन महिलाओं ने रखा सोमवती अमावस्या का व्रत, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

अमित श्रीवास्तव 

कुसमी, सीधी। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर कुसमी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

इस अवसर पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा कर विधि-विधान से परिक्रमा की तथा सोमवती अमावस्या व्रत की कथा का श्रवण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का व्रत विशेष फलदायी माना जाता है और इससे परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहती है।

कुसमी में आयोजित पूजा कार्यक्रम में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, सीमा द्विवेदी, श्वेता द्विवेदी, पिंकी तिवारी, ज्योति गुप्ता सहित दर्जनों महिलाओं ने सहभागिता निभाई। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर समाज एवं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

पूजा के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को सोमवती अमावस्या की शुभकामनाएं दीं तथा धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय
जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय

जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने...

Share & Earn