---Advertisement---

सीधी जिला पंचायत में पंचायत समन्वय अधिकारियों का तबादला, पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सीधी जिला पंचायत में पंचायत समन्वय अधिकारियों का तबादला, पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

सीधी,अमित श्रीवास्तव 

जिला पंचायत सीधी द्वारा पंचायत समन्वय अधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकता एवं शासन के निर्देशों के तहत पांच पंचायत समन्वय अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है :

श्री शेर बहादुर सिंह

वर्तमान पदस्थापना : जनपद पंचायत सिहावल

नवीन पदस्थापना : जनपद पंचायत रामपुर नैकिन

श्री राजेश सिंह

वर्तमान पदस्थापना : जनपद पंचायत सिहावल

नवीन पदस्थापना : जनपद पंचायत सीधी

श्री हरिनारायण पनिक्का

वर्तमान पदस्थापना : जनपद पंचायत सीधी

नवीन पदस्थापना : जनपद पंचायत सिहावल

श्री देवेंद्र पाण्डेय

वर्तमान पदस्थापना : जनपद पंचायत रामपुर नैकिन

नवीन पदस्थापना : जनपद पंचायत सिहावल

श्री धर्मदास वर्मा

वर्तमान पदस्थापना : जनपद पंचायत मझौली

नवीन पदस्थापना : जनपद पंचायत सीधी

जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा जारी किया गया है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय
जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय

जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने...

Share & Earn