---Advertisement---

कुसमी जनपद सभागार में जनकल्याण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ एवं प्रमाण पत्र

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी जनपद सभागार में जनकल्याण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ एवं प्रमाण पत्र

कुसमी, सीधी | 16 जून 2026

मध्यप्रदेश शासन की जनहितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत कुसमी के सभागार में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत किए गए तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता भानू प्रताप सिंह, एसडीएम कुसमी शैलेश द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित विकासखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि तथा अन्य विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत आवेदनों की जानकारी भी साझा की गई, जिससे पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ मिल सके।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें डॉ. अमरनाथ सोनी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
डॉ. अमरनाथ सोनी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

डॉ. अमरनाथ सोनी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भोपाल 16...

Share & Earn