---Advertisement---

EOW रीवा की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप, अनूपपुर कार्यालय में रिश्वत लेते ही दबोचा गया अधिकारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

14 लाख के बिल के भुगतान के बदले 2 लाख की रिश्वत मांगने वाला PHE का प्रभारी कार्यपालन यंत्री 30 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

EOW रीवा की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप, अनूपपुर कार्यालय में रिश्वत लेते ही दबोचा गया अधिकारी

अनूपपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग, अनूपपुर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. साह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारियों-कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रामाश्रय यादव, निवासी बाणसागर कॉलोनी, जिला रीवा की फर्म द्वारा PHE विभाग के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके थे। कार्य पूर्ण होने के बाद फर्म का लगभग 14 लाख रुपये का अंतिम भुगतान, 7 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) तथा करीब 4 लाख रुपये की एफडीआर (FDR) राशि विभाग द्वारा जारी की जानी थी।

आरोप है कि इन सभी भुगतानों और जमा राशि को रिलीज करने के एवज में प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. साह ने शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा को दी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद EOW ने ट्रैप की योजना बनाई।

योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये लेकर अधिकारी के पास भेजा गया। जैसे ही ए.के. साह ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौके पर तैनात EOW रीवा की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद EOW की टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी द्वारा अन्य ठेकेदारों या लोगों से भी इसी प्रकार अवैध वसूली की गई है या नहीं।

EOW की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में कड़ा संदेश गया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भदौरा के पोखरी टोला में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर बढ़ा विवाद, पट्टाधारियों को कब्जा दिलाने की मांग
भदौरा के पोखरी टोला में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर बढ़ा विवाद, पट्टाधारियों को कब्जा दिलाने की मांग

भदौरा के पोखरी टोला में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर बढ़ा विवाद, पट्टाधारियों...

Share & Earn