*वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी निर्वहन कर रहे जिम्मेदारी*
*संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीण महिलाओं को किया जा रहा जागरूक*
*संजय सिंह मझौली*
जिले के वनांचल क्षेत्र जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम डेवा में स्वास्थ्य कर्मी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक तरफ जहां छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का टीकाकरण कर स्वास्थ्य के बारे में एवं संतुलित आहार के बारे में समझाइस दी जाती है जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। वहीं सही खान-पान को लेकर ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है जहां बताया गया कि ज्यादातर बीमारियां गलत खानपान की वजह से पैदा होती है।
स्वास्थ्य कर्मियों में मानसिंह एमपीडब्ल्यू, हेमा अहिरवार सीएचओ एवं शिववती गुप्ता आशा कार्यकर्ता के द्वारा शुक्रवार को टीकाकरण के दौरान ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा था। बताया गया कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को टीकाकरण के दौरान इसी तरह ग्रामीणों को समझाइस दी जाती है।

