“नंगा कर पीटता था, चीखों में ढूंढता था सुकून!” 35 दिन बाद कब्र से निकली गोल्डी की लाश, मां-बाप ने सुनाई रूह कंपा देने वाली कहानी
“मां… साहिल मेरे कपड़े उतार देता है, फिर मुझे नंगा कर मारता है… मेरी चीखें सुनकर उसे सुकून मिलता है।”
रीवा की 20 वर्षीय गोल्डी साकेत अपनी मां को छिप-छिपकर फोन कर यह दर्द सुनाती थी। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत शादी तक पहुंची, लेकिन परिवार का आरोप है कि यह प्यार आखिरकार गोल्डी की मौत पर खत्म हुआ।
परिजनों का कहना है कि गोल्डी को लगातार प्रताड़ित किया गया। फिर अचानक उसका फोन बंद हो गया और कुछ समय बाद खबर मिली कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है।
सबसे दर्दनाक पल तब आया, जब करीब 35 दिन बाद गोल्डी के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। मां-बाप अपनी बेटी को आखिरी बार देखने के लिए डेढ़ महीने तक इंतजार करते रहे। बाद में हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
आखिर गोल्डी की मौत कैसे हुई?
क्या यह आत्महत्या थी या फिर एक सुनियोजित हत्या?
पूरी कहानी ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

