---Advertisement---

भदौरा मारपीट कांड के बाद प्रशासन सख्त: मंगलवार दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम व थाना प्रभारी

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

भदौरा मारपीट कांड के बाद प्रशासन सख्त: मंगलवार दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम व थाना प्रभारी, अतिक्रमण हटाने और दोबारा विवाद पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

सीधी। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक हैंडपंप को लेकर हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे प्रशासन हरकत में आया। कुसमी एसडीएम शैलेश द्विवेदी एवं मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया। इस दौरान सरपंच पुत्र रमेश पुनाड़िया, उपसरपंच कैलाश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।

एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने विवादित स्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से अलग-अलग चर्चा की। उन्होंने सार्वजनिक हैंडपंप एवं शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोनों पक्षों से आपसी विवाद समाप्त कर गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

वहीं मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर मड़वास थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है तथा दोनों पक्षों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद न करने की समझाइश दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की बात कही। ग्रामीणों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि भविष्य में आपसी सौहार्द बनाए रखेंगे और किसी भी विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करेंगे। प्रशासन की समझाइश के बाद गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

आखिर क्यों हुआ था विवाद?

यह विवाद गुरुवार, 18 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक हैंडपंप पर कथित कब्जे को लेकर शुरू हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट हुई थी। इस मामले में रमेश तिवारी, अमित तिवारी, सुमित तिवारी, गोबिंद सेन, मुन्ना सेन सहित दोनों पक्षों के अन्य लोग और कुछ महिलाएं भी झड़प में शामिल बताए गए थे। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे और उनका उपचार जिला अस्पताल सीधी में कराया गया। इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे किसी भी प्रकार के विवाद पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें डॉ. शालिनी द्विवेदी ने फोरेंसिक साइंस में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की
डॉ. शालिनी द्विवेदी ने फोरेंसिक साइंस में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की

बेटी ने बढ़ाया परिवार और सीधी का मान डॉ. शालिनी द्विवेदी ने फोरेंसिक साइंस...

Share & Earn