---Advertisement---

नरेंद्र मोदी विचार मंच के स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, वृद्धजनों को कराया भोजन

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

नरेंद्र मोदी विचार मंच के स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, वृद्धजनों को कराया भोजन

बुरहानपुर। नरेंद्र मोदी विचार मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिला इकाई द्वारा सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ वृद्धाश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उन्हें ससम्मान भोजन कराया तथा आवश्यक उपयोगी सामग्री वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच राष्ट्र निर्माण, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है। स्थापना दिवस पर वृद्धजनों की सेवा कर संगठन ने समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान एवं सेवा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विचारों का प्रसार करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना भी है। वृद्धाश्रम में आयोजित यह सेवा कार्य संगठन की सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र कुमार पारीक, मुकेश डालमिया, कैलाश अग्रवाल, जयश्री पाटीदार, प्रेमलता सांखला, जयंती नवलखे, दिनकर पाटील, लीलाधर भावसार एवं नरेंद्र शिंदे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों ने मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह आयोजन सेवा, संवेदना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें डॉ. शालिनी द्विवेदी ने फोरेंसिक साइंस में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की
डॉ. शालिनी द्विवेदी ने फोरेंसिक साइंस में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की

बेटी ने बढ़ाया परिवार और सीधी का मान डॉ. शालिनी द्विवेदी ने फोरेंसिक साइंस...

Share & Earn