---Advertisement---

पुष्पा स्टाइल में पंप हाउस में छिपाया था शराब का जखीरा, अमरपुर चौकी पुलिस ने खोला राज

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पुष्पा स्टाइल में पंप हाउस में छिपाया था शराब का जखीरा, अमरपुर चौकी पुलिस ने खोला राज

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

फिल्म पुष्पा की तरह सुनसान इलाके में बने ठिकाने पर अवैध सामान छिपाने की कहानी इस बार इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी में हकीकत बनकर सामने आई। खेत के बीच बने पंप हाउस को अवैध शराब का गोदाम बना दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर इंदवार थाना की अमरपुर चौकी पुलिस ने दबिश देकर पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस के अनुसार जब पंप हाउस का ताला खुलवाकर तलाशी ली गई तो अंदर शराब से भरे कार्टन रखे मिले। जांच में 94 पाव अंग्रेजी शराब और 15 सीलबंद पेटियों में 750 पाव देशी शराब बरामद हुई। कुल 151.92 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने पूछताछ में भैया उर्फ सुशील रौतेल निवासी ग्राम खेरवा ने बताया कि रवि सिंह निवासी डिघिय के साथ मिलकर कम कीमत पर शराब खरीदकर पंप हाउस में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी रवि सिंह की तलाश भी शुरू कर दी है।

कार्रवाई के दौरान शराब के नमूने लेकर उन्हें सीलबंद किया गया तथा जब्त शराब को मालखाने में जमा कराया गया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत इंदवार थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

फिल्म पुष्पा में जंगलों के बीच छिपाकर तस्करी का सामान रखने का जो तरीका दिखाया गया था, उसी अंदाज में खेत के बीच बने पंप हाउस को शराब का ठिकाना बनाने की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस मामले का फिल्म पुष्पा से कोई वास्तविक संबंध नहीं है, यह तुलना केवल खबर को रोचक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए की गई है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें एक ही परिवार के दो युवकों की मौके पर मौत, तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा
एक ही परिवार के दो युवकों की मौके पर मौत, तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा

रीवा में रफ्तार का कहर: एक ही परिवार के दो युवकों की मौके पर...

Share & Earn